Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ ने बड़ौदा के विरुद्ध 28 रन की बनाई बढ़त

पहले गेंदबाज़ी करते हुए संदीप और वरुण ने झटके क्रमशः 4-4 विकेट

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा डॉ. के थिम्मापीयाह मेमोरीयल आमंत्रण क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन जिसमें छत्तीसगढ़ की सीनीयर टीम का तिसरा मैच दिनांक 13 से 16 सितंबर तक सी एम आर युनिवर्सीटी स्टेडियम, बैगलुरु मेंबड़ौदा के विरुद्ध खेला गया ।

बड़ौदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुये बड़ौदा ने अपनी पहली पारी में 83 ओवरों में 10 विकेट खोकर 286 रन बनाये। जिसमें मितेश पटेल ने 68 रन तथा मनन सोलंकी ने नाबाद 47 रन बनाये। उनके अतिरिक्त अक्षय मोरे ने 34 रनों का योगदान दिया ।

छत्तीसगढ़ की ओर से संदिप वारीयर तथा वरुण सिंह भुई ने करते हुये 4-4 विकेट प्राप्त किये। दूसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 91 ओवरों में 7 विकेट खोकर 314 रन बना लिये है। छत्तीसगढ़ की ओर से अमनदीप खरे ने 77 रन तथा अनुज तिवारी ने 73 रनों की शानदार पारी खेली।

पहले विकेट के लिये अनुज तिवारी ( 73 रन ) तथा संगीत सोनी (57 रन) के मध्य 109 रनों साझेदारी हई। दिन के अंत तक राहुल प्रधान 38 नाबाद रन बनाकर क्रिज पर टिके हुये है ।बड़ौदा की ओर से परिक्षित पाटीदार ने 4 विकेट तथा भार्गव भट्ट ने 2 विकेट प्राप्त किये। दूसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने 28 रनों की बढत बना ली है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *