26वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता 8 से 10 अक्टूबर तक जिला खेल परिसर में आयोजित की जाएगी. जिला जुडो संघ के सचिव राजकुमार जायसवाल ने बताया कि यह राज्य स्तरीय स्पर्धा मेज़बान बिलासपुर जिले के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहा है.

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लगभग 450 जूडो खिलाड़ी एवं कोच मैनेजर ऑफिशियल अपने-अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए न्यायधानी पहुंचेंगे। प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में वर्ष 2012 से 2014 वर्ग के खिलाड़ी तथा कैडेट वर्ग में वर्ष 2009 से 2011 वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा, तकनीक, अनुशासन एवं संघर्ष का प्रदर्शन करेंगे।
READ THIS IMPORTANT ARTICLE https://khelnewz.in/khelnewz-raipur-desk-%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%8b/: KHELNEWZ BILASPUR DESK राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता 8 अक्टूबर से न्यायधानी में होगा आयोजित, 450 खिलाड़ी एवं ऑफिशियल जुटेंगे इस आयोजन मेंजिला ट्रायल के माध्यम से हुआ टीम बिलासपुर का चयन. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज जिला स्तरीय जूडो ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमे जिले की टीम का किया गया गठन.

