अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी किरण शर्मा वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप वेटरन, साराजेवो, बोस्निया एवं हर्जेगोविना (यूरोप) के लिए आज रवाना होंगी। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 24 सितंबर तक किया जा रहा है, जिसमें किरण शर्मा को रेफरी के रूप में आमंत्रित किया गया है।
VERY IMPORTANT ARTICLE https://khelnewz.in/khelnewz-korba-desk-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa/: KHELNEWZ BHILAI DESK अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी किरण शर्मा वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए यूरोप रवानाइस प्रतियोगिता में वे विभिन्न देशों के जूडो खिलाड़ियों के मुकाबलों में निर्णायक के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। इसके पश्चात 25 सितंबर को आयोजित होने वाले स्पेशल ओलंपिक कार्यक्रम में भी उनकी सहभागिता निर्धारित है।किरण शर्मा इससे पूर्व भी अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में रेफरी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेफरी के रूप में उनका चयन डीपीएस भिलाई, छत्तीसगढ़ तथा देश के लिए गौरव का विषय है।छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी तथा संघ के महासचिव शम्भू सोनी ने भी उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि किरण शर्मा अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट रेफरिंग से भारत और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएंगी।
किरण शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता विजय कुमार शर्मा एवं परिवार के सदस्यों, विद्यालय प्रबंधन, छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ तथा सभी वरिष्ठों के सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा को दिया।

