उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान मे शासकीय जे योगानंदम छत्तीसगढ़ कॉलेज ने सेक्टर टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष स्पर्धा का आयोजन 19 सितंबर को किया. जिसमे बॉयज की 12 एवं गर्ल्स की सात महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया. विजेताओं को पुरुस्कृत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो अंजलि भटनागर, रिटायर्ड क्रीड़ा अधिकारी डॉ रामानंद यदु ने किया.
इस अवसर पर प्रकाश चंद्रवंशी, टूर्नामेंट ऑब्जर्वर शिव पांडे, डॉ रिंकू तिवारी, डॉ प्रमोद मेने, डॉ कर्मिष्ठ शंभरकर, डॉ तुलाराम बांधे, डॉ कोमल वर्मा, रीना ध्रुव, ललित कुर्रे, मिर्जा बेग, डॉ उपासना सिंह, मुकेश सिन्हा, मनोज प्रधान सहित बड़ी संख्या मे क्रीड़ा अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे. स्पर्धा के निर्णायक इंटरनेशनल अम्पायर प्रवीण निरापुरे एवं अभिनव शर्मा थे.

बॉयज केटेगरी मे फाइनल मे महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज रायपुर ने शंकराचार्य कॉलेज रायपुर को 3-0 से हराकर विजेत बनने का गौरव प्राप्त किया. इससे पूर्व सेमीफाइनल मे अग्रसेन कॉलेज ने शास विज्ञान महाविद्यालय को 3-1 से एवं शंकराचार्य कॉलेज ने शास आत्मानंद महा अटारी को 3-0 से हराया.
READ THIS IMPORTANT ARTICLE https://khelnewz.in/khelnewz-bilaspur-desk-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%a1%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4-2/: KHELNEWZ RAIPUR DESK सेक्टर टेबल टेनिस स्पर्धा छत्तीसगढ़ कॉलेज की मेज़बानी में राजधानी में हुआ संपन्नगर्ल्स केटेगरी मे फाइनल मे विवि शिक्षण विभाग पं रविवि ने महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज को 3-0 से हराकर विजेता बने. सेमीफाइनल मे यु टी डी ने सेठ फूलचंद महा नवापारा को 3-0 से एवं अग्रसेन महा ने शास दू ब महिला महा को 3-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया. आयोजन सचिव एवं क्रीड़ा अधिकारी छ्ग महा रूपेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहाँ कि इस अवसर पर रायपुर सेक्टर की पुरुष और महिला टीमों का चयन किया गया जो इस प्रकार है-
बॉयज टीम रामजी कुमार -पेलोटी कॉलेज, यशवंत डेकाटे -विप्र कॉलेज, नागेश्वर साहू -शास बप्र महा आरंग, आशीष सिंग यादव -पं हरिशंकर कॉलेज, चेतन गाँधी -महाराज अग्रसेन महा है.
गर्ल्स टीम मे प्रियंका पटेल -शास पी जी महा धमतरी, हरितिमा अग्रवाल – पेलोटी कॉलेज, अलीफिया हुसैन -विज्ञान महा एवं आस्था समर्थ -यू टी डी है. प्रियांशु विश्वकर्मा शंकराचार्य कॉलेज एवं हिमानी साहू महाराजा अग्रसेन कॉलेज स्टैंड बाई खिलाड़ी है.
