Sport News

KHELNEWZ BHILAI DESK आगामी राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता के आयोजन का मेज़बान होगा छत्तीसगढ़

45वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र बॉल बैडमिंटन क्लब एवं छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा सेक्टर 4 में 3 से 7 अक्टूबर तक किया जाना है.

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के संदर्भ में कल विशेष बैठक की गई. जिसमें राकेश पांडे अध्यक्ष खादी ग्राम उद्योग बोर्ड ने अध्यक्षता की. बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन करने हेतु सभी आवश्यक निर्णय लिए गए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ इसरार अहमद, कार्यकारी अध्यक्ष रज्जी उन्नी, जीएल प्रसाद, नजीर खान, गोपाल कुमार साहू, अंकित लुनिया, डॉ सेवन दास मानिकपुरी, भूमेश पांडे, रियाज खान, धर्मेंद्र सेन, सूरज नायक, चिंतामणि चक्रधारी, लोकेश कुमार नामदेव, खेमचंद साहू, सुधा बलहरिया, एकता ताम्रकार, रितु ठाकुर ,प्रभात सेठ रिचा तिवारी ,रितिका ठाकुर, रामेंद्र यादव आदि शामिल थे.

ज्ञात हो इस प्रतियोगिता में 26 राज्यों की बालक एवं बालिका टीमें भाग लेगी। स्पर्धा के लिए तीन फ्लड लाइट एवं 8 कोड बनाए जाएंगे. प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट पद्धति में खेली जाएगी। यह जानकारी वाय राजा राव महासचिव छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ ने दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *