जिले के कसडोल में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेमेतरा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल हसदा के अंडर-19 बालक एवं बालिका रग्बी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों ने दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने उत्कृष्ट खेल से जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग में बेमेतरा की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बालिका टीम ने बिलासपुर को 15–5 तथा सरगुजा को 10–0 से हराया। वहीं रायपुर के खिलाफ मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। इन शानदार प्रदर्शनों के आधार पर बेमेतरा की बालिका टीम ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दुर्ग संभाग की बालिका टीम में श्रद्धा मरकाम, भूमिका साहू, मानसी साहू, नंदिनी और रोशनी ने बेमेतरा जिले का प्रतिनिधित्व किया।अंडर-19 बालक वर्ग में भी बेमेतरा के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। टीम ने सरगुजा को 20–0 तथा रायपुर को 15–5 से हराकर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग में बेमेतरा का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में हिमांशु, सुरेश पटेल, सूर्य, भानु प्रकाश और रुद्र प्रताप शामिल रहे। टीम के कोच लोकेश्वर राव, मैनेजर रामेश्वरी साहू रही.
इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद स्कूल हसदा के प्राचार्य जी.पी. सिंह, दुष्यंत कुमार परगनिहा, सरपंच चंद्रशेखर परगनिहा, बलिराम धीवर, श्रीमती संध्या परगनिहा, उपसरपंच ओमप्रकाश सिन्हा, जनपद सदस्य रेखा पौषण सिंहा, संकुल समन्वयक दीपक आड़ील, व्यायाम शिक्षक रामेश्वरी साहू, आकाश वर्मा, मानचंद निर्मलकर, देविका वर्मा एवं आंचल बंछोर सहित विद्यालय परिवार ने बधाई दिए.
