Softball

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK राज्य स्तरीय सॉफ्टबाल स्पर्धा हेतु जिले की टीम बिलासपुर रवाना

राज्य स्तरीय सॉफ्टबाल चयन प्रतियोगिता के लिए जिले से खिलाड़ियों का दल सीनियर खिलाडी नीलेन्द्र पटेल एवं कविता नेताम के साथ बिलासपुर के लिए हुए रवाना.उक्त प्रतियोगिता में 15 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ सॉफ्टबाल दल के लिए चयन होना है.

यह प्रतियोगिता 13 सितंबर को बिलासपुर के छत्तीसगढ़ स्कुल खेल मैदान में आयोजित होगा।ज्ञात हो कि विगत वर्ष राष्ट्रीय सब जूनियर आयु वर्ग में छत्तीसगढ़ की बालिका एवं बालक दल के खिलाड़ियों ने क्रमशः स्वर्ण एवं काँस्य पदक जीते थे. जिसमे जिले से रोहिणी यादव, सूजल मेश्राम एवं रोहित सिंह राजपूत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ को पदक दिलाने में विशेष योगदान दिया था।

सभी खिलाड़ियों को जिला सचिव एवं प्रशिक्षक इनेंद्र साहू, व्यायाम शिक्षक हेमंत सोनवानी, प्रदीप झा, विनय सोनवानीसीनियर खिलाड़ी रोशन झा, पदमनी पटेल ने शुभकामनायें दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *