छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा एवं कार्यकारिणी सभा का आयोजन आज 12 सितम्बर को न्यू सर्किट हाउस में किया गया। कार्यकारिणी सभा दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई. उसके पश्चात वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। दोनों सभाओ की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा की गई.
इसके साथ ही सभा में उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन केदार कश्यप, सांसद विजय बघेल, हिमांशु द्विवेदी, महासचिव छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन डॉ विक्रम सिसोदिया, कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा के साथ ही साथ सभी पदाधिकारी एवं राज्य खेल संघ के अध्यक्ष सचिव उपस्थिति थे.
सचिवीय प्रतिवेदन डॉ विक्रम सिंह सिसोदिया द्वारा सदन में प्रस्तुत किया गया. जिसमें विगत वर्ष राज्य के खिलाड़ियों के द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धि के बारे में विस्तृत जानकारी सदन के समक्ष रखी गई ऑडिट रिपोर्ट वर्ष 2025 -26 अनुमोदन हेतु श्री संजय मिश्रा कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा प्रस्तुत किया गया. वार्षिक बजट 2026-27 कि प्रस्तुति एंव अनुमोदन। संजय मिश्रा कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा वार्षिक बजट 2026-27 की प्रस्तुति एवं अनुमोदन सदन में प्रस्तुत किया गया. श्री मिश्रा द्वारा ऑडिटर का नाम सदन के समक्ष रखा गया.
आगामी 39 वे नेशनल गेम्स मेघालय हेतु चर्चा करते हुए श्री सिसोदिया ने बताया कि जनवरी या फ़रवरी 2027 में मेघालय में 39 वा नेशनल गेम्स होना तय हो चुका है. इसकी तैयारी सभी संघो को करना है, जिससे ज़्यादा से ज़्यादा मेडल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी जीते.

श्री सिसोदिया ने बताया कि आप सभी को ये जानकर अत्यंत खुशी होगी की माननीय मुख्यमंत्री जी ने उक्त नेशनल गेम्स को छत्तीसगढ़ में कराने के लिए एक पत्र केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया एवं सुश्री पी टी उषा अध्यक्ष भारतीय ओलंपिक संघ को लिखा है. इस विषय पर श्री सिसोदिया ने भी व्यक्तिगत मुलाकात के माध्यम से पत्र उनको दिया व आग्रह किया कि उक्त नेशनल गेम्स को छत्तीसगढ़ को दिया जाना चाहिए. जिस सम्बन्ध में राज्य द्वारा 2.5 करोड़ रुपये भी जमा किया जा चुका है.
मुख्यमंत्री जी ने ढाई वर्षो में खेल के विस्तार के लिए किए गए कार्य की जानकारी सदन के समुख रखी, और कहा की जो भी खिलाड़ी राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं उनका सम्मान भी किया जा रहा है और उन्हें नौकरी के अवसर भी दिए जा रहे हैं मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभा में सभी पदाधिकारी को बताया कि केंद्र में खेल संघ की मदद के लिए उद्योगों से मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए जो मॉडल माननीय प्रधानमंत्री के सहयोग से बना हुआ है, उसे राज्य में भी लागू करने का आश्वासन दिया.
श्री सिसोदिया ने बताया कि खेल उत्कर्ष योजना के तहत राज्य खेल संघ को आर्थिक सहायता के रूप में अनुदान छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के माध्यम से दिया जाए जिससे राज्य के खेल संघों द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देना संभव हो सके.
