छत्तीसगढ़ हॉकी की वार्षिक आमसभा का आयोजन कल 13 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से स्थानीय होटल में आयोजित की गई है. वार्षिक आमसभा में संगठन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यसूची पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ हॉकी के आगामी कार्यकाल 2026-2030 के लिए गठित नई कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा भी की जाएगी।
इस अवसर पर हाकी इंडिया के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ एवं हाकी इंडिया के पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे. निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत संघ के 11 पदो पर निर्विरोध निर्वाचित होने वाले नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा आमसभा के दौरान की जाएगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी के पदाधिकारी, जिला इकाइयों के प्रतिनिधि एवं संबंधित सदस्य उपस्थित रहेंगे।
Please follow and like us:


