जूनियर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से मात दी। इसी के साथ भारत अब फाइनल में पहुंच चुका है और उसका सामना जापान और चीन के बीच होने वाले सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।
इस मुकाबले की बात करें तो भारत और दक्षिण कोरिया दोनों टीमों ने संभलकर शुरुआत की लेकिन भारत ने 13वें मिनट में खाता खोला जब मधु सिदर ने शानदार फील्ड गोल पर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। भारत की सुप्रिया ने इसमें भारत की तरफ से गोल की हैट्रिक लगाते हुए दक्षिण कोरिया को करारी शिकस्त दी.

छत्तीसगढ़ की मधु सिदार व गीता यादव का विनिंग परफॉरमेंस लगातार इस चैंपियनशिप में देखने को मिला है. अब टीम इंडिया फाइनल में इसी प्रदर्शन को जारी रखते हुए विजेता बनने के अंतिम पड़ाव पर पहुँच चुकी है.
Please follow and like us:


