26 वी शालेय राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल 14 वर्ष बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन दंतेवाड़ा में 19 से 22 सितम्बर तक आयोजित होने जा रहा है. जिसमें जिलें से मिनी बालक वर्ग में शेखर पटेल, जगन्नाथ, युवराज एवं बालिका वर्ग में अनन्या चंद्रवंशी, डिंपल चंद्रवंशी, पूजा चंद्रवंशी सहित कुल 06 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. कोच के रूप में दिनेश वर्गीस, भूपेंद्र गढ़े, कविता सिन्हा को नियुक्त किया गया है, जो 17 सितम्बर को दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुए.

खिलाड़ियों के चयन होने पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, अकादमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी, संस्थापक राजा पीयूष टाटीया, निज सहायक गजराज सिंह ठाकुर, निज सहायक नरेंद्र मानिकपुरी, पार्षद दीपक सिन्हा, संचालक अशोका पब्लिक स्कूल पवन देवांगन, क्रीड़ा अधिकारी संदीप ग्वालिकर, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक दिनेश साहू ने शुभकामनाएं दिये।
READ THIS IMPORTANT ARTICLE https://khelnewz.in/khelnewz-raipur-desk-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%95-%e0%a4%86%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%bf/: KHELNEWZ KAWARDHA DESK राज्य स्तरीय शालेय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में जिलें के 06 खिलाड़ियों का हुआ चयन


