important news

KHELNEWZ RAIPUR DESK खेल संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो ने खेल संघों के साथ आज की महत्वपूर्ण बैठक

खेल गतिविधियों के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में राज्य खेल संघों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संचालक श्रीमती आकांक्षा शिक्षा खलखो की अध्यक्षता में 17 सितम्बर को अपराह्न 01:00 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के सभाकक्ष में संपन्न हुई।

उक्त बैठक में विभागीय अधिकारियों संयुक्त संचालक प्रभाकर पाण्डेय, उप संचालक (वित्त) रवि अग्रवाल आदि सहित प्रदेश के 25 से अधिक प्रमुख राज्य खेल संघों के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की।बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की खोज, खेलों के सर्वांगीण विकास तथा शासन एवं खेल संघों की संयुक्त सहभागिता को सुदृढ़ बनाना रहा। विशेष रूप से बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग एवं दूरस्थ अनुसूचित क्षेत्रों सहित जिला स्तर पर खेल गतिविधियों को विस्तार देने हेतु रणनीति तैयार की गई।

संचालक द्वारा सभी खेल संघों को अपना वार्षिक खेल कैलेंडर खेल संचालनालय में अनिवार्य रूप से प्रेषित करने तथा प्रदेश के सभी 33 जिलों में जिला स्तरीय खेल संघों के चरणबद्ध पंजीयन एवं विभागीय मान्यता की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।

IMPORTANT ARTICLE READ NOW https://khelnewz.in/khelnewz-raipur-desk-%e0%a4%8f%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%aa-%e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa/: KHELNEWZ RAIPUR DESK खेल संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो ने खेल संघों के साथ आज की महत्वपूर्ण बैठक

प्रशासनिक सुगमता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु वर्तमान में जारी टॉप 100 एथलीट्स (अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों) की अप्राप्त जानकारी जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया। साथ ही खेल संघों के साथ सतत समन्वय हेतु एक संयुक्त रिव्यू समिति के गठन की घोषणा की गई।

संस्थाओं के पंजीयन हेतु रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसाइटी कार्यालय के साथ आगामी समन्वय बैठक आयोजित करने तथा खिलाड़ियों में जागरूकता बढ़ाने हेतु डोपिंग सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ समस्त खेल संघों के सहयोग से प्रदेश में खेल संस्कृति के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *