
अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हाॅकी स्टेडियम में भारत सरकार के सांई सेंटर व हाॅकी इंडिया, के द्वारा संचालित व छत्तीसगढ हाॅकी के द्वारा आयोजित अस्मिता हाॅकी वेस्ट जोन हॉकी लीग के फायनल मुकाबले में मध्यप्रदेश ने मेजबान छत्तीसगढ़ को 5-1 गोेल से पराजित करते हुए स्वर्ण पदक के साथ विजेता बनी.मेजबान छत्तीसगढ़ रजत पदक के साथ उपविजेता व तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र ने कांस्य पदक जीता.
प्रतियोगिता का समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह श्रीमती भारती गवाते मुख्य आथित्य में, श्रीमती अमृता मोहन सिन्हा (पार्षद), श्रीमती रेखा पदम, फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ हाॅकी, विद्याविलाश वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी, शिव नारायण धकेता सचिव जिला संघ, मृणाल चौबे अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाडी, भूषण साव, नीलमचंद जैन, छोटे लाल रामटेके के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी लीग सब जूनियर बालिका वर्ग का पुरूस्कार वितरण शामिल होने का अवसर मिला उसके लिए ‘प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान तक आने वाली टीमों को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया, जिसमे प्रथम पुरस्कार 180000 द्वितीय पुरस्कार 144000 तीसरा और चौथा पुरस्कार 90000 रुपये का चेक उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रदान की गई।
आज के मैच में प्रिया दुबे, अनामिका शर्मा, राजवीर कौर कुलदीप कौर, खुशबू सिसोदिया, अमृता सेन, पिंकी नायक, ईशानी पटेल ने निर्णायक व तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभाई वहीं वंदन रघुवंशी टेक्निकल डेलीगेट के रूप में उपस्थित थीं.
समापन समारोह में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ कोषाध्यक्ष सुश्री आशा थामस, प्रिंस भाटिया, अजय झा, किशोर धीवर, शब्बीर खान, चंदन भारद्वाज, तीरथ गिरी गोस्वामी, शकील अहमद, दिग्विजय श्रीवास्तव, शिवा चौबे, दिलीप रावत, योगेश द्विवेदी, सचिन खोबरागड़े, अभिनव मिश्रा, हारून खान, खुशाल यादव, सुखदेव निर्मलकार, कार्तिक यादव, तौफीक अहमद, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।


