Sport News

KHELNEWZ MUNGELI DESK राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले की दीप्ति ने स्वर्ण, निखिल व अखिल ने जीते कांस्य पदक

17वीं राज्य यूथ एवं जूनियर बालक–बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 21 से 23 मार्च तक जवाहर नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हाउसिंग बोर्ड भिलाई में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया, जिसमें प्रदेशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में जिला एम्योचोर बॉक्सिंग संघ के खिलाड़ियों ने जूनियर बालिका वर्ग के 66 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में दीप्ति राजपूत ने बेहतरीन मुक्केबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जूनियर बालक वर्ग में 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में अखिल सिंह राठौर ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर टीम का मान बढ़ाया।

इसी क्रम में 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में निखिल सिंह राजपूत ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यूथ खिलाड़ियों में मानस सिंह राजपूत, हिमेश कुमार व अमिता राजपूत ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया. सभी खिलाड़ी विकास खण्ड खेल केंद्र लोरमी में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं ।

जिला टीम के प्रशिक्षक मुकेश सिंह राठौर व बालिका मैनेजर अंकिता राजपूत थी । खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल, सहायक क्रीड़ा अधिकारी विजय वर्मा, जनपद अध्यक्ष वर्षा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनीषा पाटले, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष रवि शर्मा, सचिव सुबोध कुमार सिंह, संरक्षक विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, सूर्यकान्त शर्मा, युगल राजपूत, ओमप्रकाश वंदे, इतवारी कुर्रे आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author