
पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जिसकी शुरुआत 25 मार्च से राजधानी में भव्य रूप से शुरू होने जा रहे की तैयारियों को लेकर आज उप मुख्यमंत्री श्री साव ने प्रेस वार्ता में विस्तृत सूचनाओं को साझा किया.श्री साव ने कहा कि प्रदेश के तीन शहरो में आयोजित हो रहे इन खेलो के लिए सभी मैदान पूरी तरह से तैयार है.
सभी तैयारियों के अंतिम रूप के लिए साईं के टीम की विशेष उपस्थिति व नॉर्म्स के अनुसार तैयार किया गया है. स्पर्धा में मुख्य सात खेल जिनमे हॉकी, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग, कुश्ती, एथेलेटिक्स, तीरंदाज़ी शामिल है वही प्रदर्शन खेलो में कबड्डी और मलखम्ब को शामिल किया गया है.

कल स्पर्धा के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडविया व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे. स्पर्धा में भरता के सभी राज्य व केंद्र शाशित प्रदेश के खिलाड़ी शामिल हो रहे है. श्री साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया की राज्य में खेल अधोसंरचना बढ़ाने की दिशा में सरकार पहल कर रही है और इस प्रकार के राष्ट्रीय आयोजन आगामी और बड़े स्तर के मेज़बानी की दिशा में सकारात्मक प्रयास साबित होगा.
सभी प्रदेश के खिलाड़ीयो के आने का सिलसिला जारी है जिनके रुकने, भोजन आदि की समुचित व्यवस्था राज्य खेल व युवा कल्याण विभाग के द्वारा किया गया है. आज प्रेस वार्ता में खेल सचिव यशवंत कुमार के अलावा विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण अधिकारी आदि उपस्थित रहे.
