Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य स्तरीय तैराकी स्पर्धा सम्पन्न, राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ टीम में दिखा बिलासपुर के खिलाड़ियों का दबदबा

छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्विमिंग पूल में सीनियर (पुरुष एवं महिला) राज्य स्तरीय तैराकी टाइम ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में राज्य के विभिन्न जिलों एवं इकाइयों के तैराकों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन एसोसिएशन द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया गया।

ट्रायल के आधार पर 16 से 21 जून तक अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित होने वाली 79वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ की पुरुष एवं महिला टीम का चयन किया गया।

पुरुष वर्ग में चयनित खिलाड़ी

पार्थ श्रीवास्तव (कोरबा) उपराज सिंह सोंधे (रायपुर) प्रत्युष नायडू (बिलासपुर जिला)अभय प्रकाश साहू (बिलासपुर कॉर्पोरेशन)अमर प्रकाश साहू (बिलासपुर कॉर्पोरेशन) आरव शर्मा (बिलासपुर कॉर्पोरेशन)

महिला वर्ग में चयनित खिलाड़ी

शिवांगिनी पाण्डेय (बिलासपुर कॉर्पोरेशन) गीतिका घोष (बिलासपुर कॉर्पोरेशन)अजिंक्या सिंह (बिलासपुर कॉर्पोरेशन)अनुष्का भगत (बिलासपुर कॉर्पोरेशन) भूमि गुप्ता (कोरबा) वेदा राव शेंडे (रायपुर)

ट्रायल के दौरान छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, कार्यकारिणी अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, महासचिव सहीराम जाखड़ तथा कोषाध्यक्ष परविंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।चयन समिति के सदस्य हेमंत सिंह परिहार, अशोक सक्सेना, नरसिंह पारिकर, मनीष शुक्ला, गोपी सुभाष संतोष एवं कुमार पाल की उपस्थिति में संपन्न हुई। चयन समिति एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त किये ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *