छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबाल एसोसिएशन द्वारा वर्ल्ड रग्बी लेवल वन कोचिंग आयोजित किया गया. ऑफिशिएटिंग कोर्स के अंतर्गत 6 व 7 जून को प्रातः 9.00 से सायं 5.00 तक वर्ल्ड रग्बी लेवल 1 कोचिंग 7s’ तथा इंट्रोडक्शन टू मैच ऑफिशिएटिंग कार्यक्रम के अंतर्गत एक शिक्षक प्रशिक्षण एवं शिक्षण (T&E) कोर्स का आयोजन छत्तीसगढ ओलंपिक एसोसिएशन कॉन्फ्रेंस हॉल, सरदार बलबीर सिह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ.
जिसमे छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबाल के दस – दस प्रशिक्षर्थियोंने हिस्सा लिया। रग्बी इंडिया द्वारा कोचिंग कोर्स के लिए सेंदिल कुमार जो वर्ल्ड रग्बी एजुकेटर हैं, जिन्होंने इंडिया टीम के लिए कोचिंग दी है व पुरने इंडिया प्लेयर भी रहे है एवं ऑफिशिएटिंग कोर्स के लिए प्रीति सुरेश के द्वारा सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया ।
Please follow and like us:
