Uncategorized

KHELNEWZ BILASPUR DESK क्रीड़ा भारती द्वारा दो दिवसीय प्रांतीय आवासीय सम्मेलन न्यायधानी में संपन्न

क्रीड़ा भारती द्वारा 06 एवं 07 जून को सिंधु भवन, तोरवा में दो दिवसीय प्रांतीय आवासीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रांत के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।सम्मेलन का शुभारंभ 06 जून को आयोजित उद्घाटन सत्र से हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक दक्षता का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है।

उन्होंने युवाओं को खेल एवं शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए क्रीड़ा भारती द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्ययोजना, खेल संस्कृति के संवर्धन, युवाओं की सहभागिता तथा प्रांत स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रांत के 33 जिलों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन में क्रीड़ा भारती के प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टर अजयदीप सारंग का विशेष मार्गदर्शन रहा। प्रांतीय नेतृत्व में प्रांत अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष गोपेश्वर कहरा, सुमीत उपाध्याय, सुश्री हर्षा साहू, डॉ. तारनीश गौतम, छगन सोनवानी, सुधीर राजपाल, पुष्कर दिनकर, कौशलेन्द्र, सतीश यादव, पंकज चौधरी, जसविंदर बग्गा तथा श्रीमती पूनम मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आयोजन की व्यवस्था एवं संचालन में बिलासपुर जिला कार्यकारिणी के आदित्य सिंह ठाकुर, अजय यादव, रविन्द्रनाथ मिश्रा, रत्नेश सिंह (सह-मंत्री), संतोष बाजपेयी, जगदीश प्रसाद यादव, विजय कुमार चौरसिया, तपन सिंह, श्रीमती कल्पना शर्मा, सुश्री सीमा पाठक, सुश्री मोनिका पाठक, शोभाराम टाइगर, पी.जी. जयकृष्णन, सौरभ राय, मोहन थापा, भोजराम रावटे, स्वप्निल अयंगर, रमेश कुमार, अनुपम सिंह, चोलेश शंकर साहू, अतुल मिश्रा, डॉ. बसंत अंचल, डॉ. प्रमोद तिवारी, स्नेह कुमार यादव, राकेश तिवारी एवं धनीराम यादव का विशेष योगदान रहा।

सम्मेलन में संगठन की भावी योजनाओं, प्रशिक्षण वर्गों, योग तथा स्वदेशी खेलों के प्रचार-प्रसार एवं समाज में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्माण विषयक विशेष सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने क्रीड़ा भारती के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त एवं संस्कारित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

समापन सत्र में आगामी वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई तथा संगठनात्मक दायित्वों एवं भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, पदाधिकारियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *