Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK फिट इंडिया मिशन के तहत साई खेल प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा वर्ल्ड बाइसिकल डे पर आयोजित हुआ कार्यक्रम संडे ऑन साईकिल

साई खेल प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा वर्ल्ड बाइसिकल डे पर विशेष कार्यक्रम और साईकिल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ, पर्यावरण संरक्षण और समस्या मुक्त यातायात के प्रति जागरूकता बढाना हैं ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर रायपुर, पुलिस कमिश्नर तथा नगर निगम कमिश्नर की उपस्थिति रही.

शहर के बूढातलाब की परिक्रमा में लगभग 3 कि.मी. की दूरी तय कररैली के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई । इस दौरान कार्यालय के सभी कर्मचारियों और आम जनों ने बढ चढकर हिस्सा लिया और अपने को स्वस्थ रखने के लिये प्रतिदिन लगभग 30 मिनिट फिटनेस के लिये देने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में राज्य सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने भी अपना संयुक्त योगदान प्रदान किया। आयोजन में लगभग 600 से अधिक प्रतिभागियों, विभिन्न आर्म्ड फोर्स के अधिकारीयों एवं जवानों ने साथ ही माई भारत के युवा साथी भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का आयोजन एवं मार्गदर्शन सुश्री गरिमा चौधरी (ओलंपियन-उप निदेशक साई प्रशिक्षण केन्द्र रायपुर ) द्वारा किया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *