नेताजी सुभाष स्टेडियम मे सब जूनियर (बालक बालिका ) बॉक्सिंग चयन स्पर्धा का आयोजन किया गया. जिसमे जिले के लगभग 25 बालक बालिका खिलाड़ियों ने अपने खेल जौहर का प्रदर्शन किया.
विदित हो की भिलाई के जवाहर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स मे 10 से 12 जून तक राज्य की बालक बालिका टीम का चयन होगा. जो 23 से 29 जून तक जालंधर मे होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा मे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे. जिला स्तरीय स्पर्धा को सफल बनाने मे प्रकाश ठाकुर, नविन दास, विवेक साहू, सोनू ध्रुव, आकाश साहू, हिमांशु पाण्डेय का सहयोग रहा.
चयनित खिलाड़ी में (1) 33-35 किग्रा बालक – सुल्तान बेग (2) 37-40 किग्रा बालक – केशव नेताम (3) 40-43 किग्रा- आदर्श तिवारी (4)52-55 किग्रा- गगन जायसवाल (5) +70 किग्रा- वेदार्थ पिल्लाई है। बालिका वर्ग मे 43-46kg सृष्टि कुजूर, 49-52kg ईवा नेवन्द्र शामिल है.
Please follow and like us:
