40वा नेशनल गेम्स 2028 के आयोजन छत्तीसगढ़ में करने की दावेदारी की पेश
भारतीय ओलंपिक संघ ने 8 सितंबर को नई दिल्ली में अपनी विशेष आम सभा की बैठक आयोजित की है। इस महत्वपूर्ण बैठक का मुख्य उद्देश्य आईओए के संविधान में राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम 2025 (NSGA 2025) के नियमों के अनुसार बड़े और अहम बदलावों को मंजूरी देना था.
उक्त बैठक में डॉ विक्रम सिंह सिसोदिया, महासचिव, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन उपस्थित थे. बैठक के दौरान डॉ सिसोदिया ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष सुश्री पी टी उषा को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन) का पत्र (40वा नेशनल गेम्स 2028 के आयोजन छत्तीसगढ़ में कराने के संबध में ) देते हुए कहा कि श्री साय जी के मार्गदर्शन में खेल एवं खिलाड़ियो के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासो को देखते हुए हमारा निवेदन है कि आगामी 39 नेशनल गेम्स जो की मेघालय में होना तेय हुआ है उसके बाद 40वा नेशनल गेम्स 2028 छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाए जिससे छत्तीसगढ़ के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ साथ खेल का विकास भी हो सके.
