chess

KHELNEWZ MUNGELI DESK संभाग स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा में 42 स्कूलों के 122 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

जिला शतरंज संघ के द्वारा जी.एच. रायसोनी की स्मृति में संभाग स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा का आयोजन 6 सितंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल कम्युनिटी हॉल में किया गया।स्पर्धा में बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों के 42 अलग-अलग स्कूलों से कुल 122 स्कूली शतरंज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर-7, 9, 11, 13, 15 एवं अंडर-17 वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

स्पर्धा का आयोजन जी.एच. रायसोनी स्पोर्ट्स, कल्चर फाऊंडेशन एवं कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न आयु वर्गों में कुल 51000 रु.की नगद पुरस्कार राशि, 142 ट्रॉफी एवं मोमेंटो वितरित की गई। इसके साथ ही विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 1,500 रु. एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 1,000 रु.एवं ट्रॉफी, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 700रु. एवं तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 500रु एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। वहीं पांचवें से दसवें स्थान तक रहने वाले खिलाड़ियों को भी मोमेंटो प्रदान किया गया।

स्पर्धा के मुख्य अतिथि के रूप में रोहित शुक्ला अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, मुंगेली, कार्यक्रम कि अध्यक्षता उपाध्याक्ष जय प्रकाश मिश्रा एवं विशिष्ट विशिष्ट अतिथि श्रीमती संगीता अनु साहू, मोहन माला, संजय वर्मा, विनय चोपड़ा, दीनदयाल केसरवानी, सौरभ बाजपेई, योगेश शर्मा, आजाद खोखर, संजय सिंह, श्रीनिवास सिंह, संघ के पदाधिकारियों में विजय वर्मा (चेयरमेन), सुबोध कुमार सिंह (अध्यक्ष), आशीष मिश्रा (उपाध्यक्ष), सूर्यकान्त शर्मा (कोषाध्यक्ष) सहित वरिष्ठ सदस्यों में अरविन्द पांडे, युगल किशोर राजपूत, राजेश उपाध्याय, अजय बघेल आदि मौजूद रहे.

प्रतियोगिता के परिणाम

अंडर-7 बालिका वर्गप्रथम- नविका बंसल, द्वितीय-आदिति कश्यप, तृतीय-शिवांशी शर्मा, चतुर्थ-देवांशी साहू

अंडर-7 बालक वर्गप्रथम-अद्विक प्रताप माल, द्वितीय- अयांश त्रिपाठी, तृतीय- अचिंत्य राव, चतुर्थ-सार्थक थवैत

अंडर-9 बालक वर्गप्रथम-अरमान उभरानी, द्वितीय-एकांश गोविंदानी, तृतीय-रुदित्य टंडन, चतुर्थ-शौर्य चंद्राकर

अंडर-9 बालिका वर्गप्रथम- श्रेष्ठा साहू, द्वितीय-अनिका साहू, तृतीय-रिदीमा सिंह, चतुर्थ-समैरा उभरानी

अंडर-11 बालक वर्ग प्रथम-समर्थ गुप्ता, द्वितीय-वंश राठौर, तृतीय-अद्विक अग्रवाल, चतुर्थ-अनुश बाजपेई

अंडर-11 बालिका वर्ग प्रथम-संजीवनी कुर्रे, द्वितीय-आभाश्री साहू, तृतीय-अनुष्का ताम्रकार, चतुर्थ-रेणुका खत्री

अंडर-13 बालक वर्गप्रथम-सारांश दुबे, द्वितीय-सार्थक देशमुख, तृतीय-अर्णव डीडवानिया, चतुर्थ-अर्णव टंडन

अंडर-13 बालिका वर्ग प्रथम-आराध्या त्रिपाठी, द्वितीय-निधि ध्रुवंशी, तृतीय-साध्य केशरवानी, चतुर्थ-आदिति कोशले

अंडर-15 बालक वर्गप्रथम-अंशुल शर्मा, द्वितीय-अंश केशरवानी , तृतीय-ईशांत पटेल, चतुर्थ-सौमिल चंदानी

अंडर-15 बालिका वर्गप्रथम- आद्या त्रिपाठी, द्वितीय- उर्वी गुप्ता, तृतीय आराध्या ताम्रकार, चतुर्थ – मुस्कान चक्रधारी

17 बालक वर्गप्रथम- भुवनेश्वर सिंह, द्वितीय-वेदांत जायसवाल, तृतीय- प्रथम राठौर, चतुर्थ-अमृतेश उपाध्याय

अंडर-17 बालिका वर्गप्रथम-इशिका साहू, द्वितीय-अंकिता घृतलाहरे, तृतीय-जिज्ञासा बंजारे, चतुर्थ-सृष्टि गुप्ता

बेस्ट स्कूल प्रथम-महर्षि विद्या मंदिर, मंगला बिलासपुर एवं द्वितीय- न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल लोरमी, मुंगेली रहें। विजेता स्कूल को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

स्पर्धा के परिणाम के आधार पर अंडर-17, अंडर-15, अंडर- 13, अंडर-11, अंडर-9 एवं अंडर-7 के बालक एवं बालिका वर्ग में शीर्ष चार-चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का मेरिट के आधार पर चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा में बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी वर्गों के बालक एवं बालिका वर्ग से कुल 56 खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।

प्रतियोगिता में चीफ आर्बिटर श्री ओमप्रकाश वन्दे, डिप्टी चीफ आर्बिटर श्री मनोज कुमार साहू एवं विक्रम सिंह राजपूत, आर्बिटर सद्दाम हुसैन, वेंकटेश्वर दास मानिकपुरी, राजेश पाटले, एवं ऑफिशियल इतवारी कुर्रे, जितेंद्र कुमार साहू थे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *