Table tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK जिला मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 26 जून से राजधानी में

राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा स्व. श्रीमती रमाबाई काले एवं स्व. श्री रामराव काले स्मृति जिला मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता 26 से 28 जून तक यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एकल, यूथ UNDER-19 (यूथ) बालिका एकल, यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक एकल, यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालिका एकल एवं यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एकल तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालिका एकल हेतु कुल मिलाकर 06 वर्गों में आयोजित होगी.

जिसकी प्रविष्टि की अंतिम तिथि 22.06.2026 (सायं 07.00 बजे तक) है तथा 17 से 19 जुलाई तक सीनियर पुरुष एकल, सीनियर महिला एकल, यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालक एकल, यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालिका एकल एवं यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक एकल, यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका एकल हेतु प्रविष्टि की अंतिम तिथि 13.07.2026 (सायं 07.00 बजे तक) है ।प्रतियोगिता में राजधानी टेबल टेनिस संघ के रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।

राजधानी टेबल टेनिस संघ द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित जिला मानसून लीग एवं जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप (दोनों में से किसी भी एक) में भाग लेने वाले पंजीकृत खिलाड़ियों का चयन/प्रविष्टी ही 24वीं स्टेग ग्लोबल छत्तीसगढ़ राज्य टेबल टेनिस चैम्पियनशिप हेतु स्वीकार की जायेगी, जिसमें जिले के अन्य टूर्नामेंट को शामिल नहीं किया जायेगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपना नाम सायं 6 से 8 बजे के मध्य सप्रे शाला में आकर प्रदीप जोशी (मो. 91655-77655) एवं प्रवीण निरापुरे (मो. 98271-82959) को लिखा सकते हैं. यह जानकारी आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *