badminton

KHELNEWZ RAIGARH DESK वरिष्ठ राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु चयन प्रतियोगिता जिले में हुआ संपन्न

जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वरिष्ठ राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता फेदर शटल कॉक से खेली गई।

पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में रायगढ़ के खिलाड़ी हर्षवर्धन बारिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवनीत कुमार को सीधे सेटों में 21-10 एवं 21-14 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

चयन प्रतियोगिता के विजेता हर्षवर्धन बारिक को 25 से 29 अगस्त तक बिलासपुर में आयोजित होने वाली वरिष्ठ राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुख्य ड्रॉ में सीधे प्रवेश प्राप्त होगा। अन्य पात्र खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग दौर में भाग लेने हेतु नामांकित किया जाएगा।

जिला बैडमिंटन संघ ने विजेता एवं सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *