रूंगटा टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के द्वारा आयोजित स्वर्गीय हुसैन कुरैशी की स्मृति में आयोजित रूंगटा अंडर-16 टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साहिल क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से पराजित कर ख़िताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मैच में साहिल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने 107 रन बनाए। जिसमें अनमोल सिंह ने 32 रन एवं अभिनव ने 30 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। टर्मिनेटर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अर्शवीर सिंह भाटिया ने 5 विकेट हासिल किए।
108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टर्मिनेटर ने मात्र 16.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से अर्शवीर सिंह भाटिया ने 42 रन की शानदार आलराउंडर पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

साहिल क्रिकेट एकेडमी की ओर से दिव्यांश राजपाल एवं अवि आरोन बारीक ने 1-1 विकेट प्राप्त किया. टर्मिनेटर ने 6 विकेट से मुकाबला जीतकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। फाइनल मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए टर्मिनेटर के अर्शवीर सिंह भाटिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता में साहिल एकेडमी के खिलाड़ी आर्यन अग्रवाल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट तथा बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार दिया गया। टर्मिनेटर के पी. आर्यन को बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेट कीपर शुभम कुमार जनक क्रिकेट एकेडमी और मास क्रिकेट एकेडमी के फरहान को बेस्ट फील्डर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में ब्रह्मविद क्रिकेट एकेडमी रायपुर ने जनक क्रिकेट एकेडमी को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की 16 टीमों ने में भाग लिया. आयोजक टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी के संचालक एन.आई.एस क्रिकेट कोच डॉ.शबाब कुरैशी ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल विजेता चुनना नहीं,बल्कि प्रदेश के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को एक पेशेवर मंच प्रदान करना है,जहाँ वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें.
