छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा बैठक एवं कार्यकारिणी बैठक 12 सितम्बर को न्यू सर्किट हाउस रायपुर में आयोजित की जानी है. कार्यकारिणी की बैठक दोपहर 12 :00 बजे से आयोजित की जाएगी एवं वार्षिक आम सभा दोपहर 12:30 बजे से आयोजित की जाएगी.
दोनों बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे. इस बैठक में छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं राज्य खेल संघ के पदाधिकारी सहित जिला ओलिंपिक संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे.
Please follow and like us:
