athletics

KHELNEWZ EDITORIAL DESK छत्तीसगढ़ की स्टार धावक संकीर्तना ने 1500 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के द्वारा 2026 में जो 15 सीरीज शुरू किया गया था, उसका कल 10 सितंबर को अंतिम मुकाबले खेले गए. यह स्पर्धा दिल्ली के जवाहरलाल स्टेडियम में संपन्न हुआ. जिसके तहत, इंडिया के सारे एलिट ग्रुप के एशियाई चैंपियनशिप खेलने वाले खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस स्पर्धा में हिस्सेदारी करने वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही उनके आगामी टूर्नामेंट में भारत की तरफ से सहभागिता को तय करेगा.

छत्तीसगढ़ की स्टार धावक संकीर्तना ने इस सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर की दौड़ में 4 मिनट और 37 सेकंड का समय निकलते हुए गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हुई. संकीर्तना के कोच परमेश्वर राम भक्त है. ज्ञात हो भारतीय एथलीट महासंघ की इस अंतिम सीरीज में इंडिया के सारे बेस्ट 8 प्लेयर ने भाग लिया था.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *