Volleyball

KHELNEWZ RAIPUR DESK अन्तर महाविद्यालयीन वॉलीबॉल स्पर्धा की चैंपियन टीम बनी पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय

शासकीय दू.ब. महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के द्वारा 23 अक्टूबर को अन्तर महाविद्यालयीन वॉलीबॉल (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संजय शर्मा, अध्यक्ष क्रीड़ा भारती संगठन छ ग प्रांत उपस्थित हुए.

विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती नीता डुमरे उपाध्यक्ष क्रीड़ा भारती संगठन छ ग प्रांत, अतिथि के रूप में डा प्रकाश वैद्य पूर्व प्राचार्य श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही आयोजक महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जया तिवारी एवं आयोजक सचिव डॉ कर्मिष्ठ शंभरकर मंचासीन रहे । साथ ही साथ विभिन्न महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने एवं विशेष अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल के प्रति रूचि वो अच्छे खेल प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 महाविद्यालय जिसमें संत गुरू घासीदास शासकीय पी.जी. महाविद्यालय कुरुद, विप्र महाविद्यालय रायपुर, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, शासकीय महाविद्यालय अभनपुर, शासकीय दू.ब. महिला स्नातकोत्तर गुरूकुल महिला महाविद्यालय रायपुर, विज्ञान महाविद्यालय रायपुर, डा राधाबाई शास नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर, शास महाविद्यालय धरसींवा, शास महाविद्यालय फिंगेश्वर एवं महाराजा अग्रसेन इंटर नेशनल महाविद्यालय रायपुर ने भाग लिया।

READ THIS ARTICLE https://khelnewz.in/khelnewz-raipur-desk-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b2-%e0%a4%b5%e0%a4%bf-2/: KHELNEWZ RAIPUR DESK अन्तर महाविद्यालयीन वॉलीबॉल स्पर्धा की चैंपियन टीम बनी पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय

सेमी फाईनल प्रथम मैच विप्र महाविद्यालय एवं शासकीय दु ब म महा विद्यालय रायपुर (2-0) एवं दूसरा मैच पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं डॉ राधाबाई शास नवीन कन्या महाविद्यालय (2-0) के बीच हुआ। फाइनल मैच पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं शासकीय दू.ब. महिला महाविद्यालय के बीच हुआ। जिसमें पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम विजेता रही एवं शास दु ब म स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही।

इस प्रतियोगिता द्वारा रायपुर सेक्टर टीम का गठन किया गया। जो 29 एवं 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिसका आयोजन शासकीय मीनी माता महाविद्यालय बलौदाबाजार द्वारा किया जाना है। इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. कर्मिष्ठ शंभरकर द्वारा किया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *