
21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला महिला एवं पुरुष वालीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 01 से 04 नवंबर तक एनटीपीसी लारा पुसौर, रायगढ़ में आयोजित किया जा रहा है. उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला एवं दुर्ग निगम के वालीबॉल टीमों का चयन किया जाएगा.
इस हेतु 10 एवं 11 अक्टूबर को एच वी सी मैदान, हास्पिटल सेक्टर, भिलाई में सायं 03:00 बजे से ट्रायल का आयोजन किया गया है. जिले के सभी खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा ले सकते है. यह जानकारी राजेन्द्र राय सचिव दुर्ग एम्योचोर वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा दिया गया.
Please follow and like us:


