Volleyball

KHELNEWZ BHILAI DESK छत्तीसगढ़ के शिखर भारतीय वॉलीबॉल टीम में हुए चयनित

20 वे एशियाई खेल जापान के आईची नागोया में 19 सितम्बर से 4 अक्टूबर के मध्य आयोजित होगा. साथ ही आज से आगामी 13 सितम्बर तक जापान में ही जारी एबीसी कॉन्टिनेंटल वॉलीबॉल चैंपियनशिप (फुकुओका) की स्पर्धा भी शुरू हो चूका है. दोनों में हिस्सा लेने भारतीय दल जापान पहुंच चुकी है.

भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ के उभरते इंटरनेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी शिखर सिंह का चयन प्लेइंग स्क्वाड में हुआ है. शिखर का चयन भारतीय दल में मिडिल ब्लॉकर के रूप में हुआ है. शिखर के इस महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय दौरे में बेहतर परिणाम के लिए छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दिए है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author