Sport News

KHELNEWZ BHILAI DESK राज्य स्तरीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का कल इस्पात नगरी में हुआ शुभारम्भ

26वी राज्य स्तरीय सीनियर बॉल बैडमिंटन बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 6 सितंबर तक, भिलाई के सेक्टर- 4 में किया आ जा रहा है. जिसमें राज्य की पुरुष वर्ग में 20 एवं महिला वर्ग में 16 जिलों की टीम भाग ले रही है. कल उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर राकेश पांडे कैबिनेट मंत्री अध्यक्ष खादी ग्राम उद्योग उपस्थित रहे.

इस अवसर पर युवा भाजपा अध्यक्ष सौरभ जयसवाल एवं छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष इसरार अहमद खान, रज्जी उननोनी, चंद्राकर जी, ताम्रकार जी, डीवीएस रेड्डी, जीएल प्रसाद, कोषाध्यक्ष श्यामल बनर्जी, अंकित लुनिया, रेफरी गोपाल साहू, सेवन दास, चिंतामणि, केशव केसर, रितु ठाकुर, रमेश सिंह, रियाज खान, सूरज नायक आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author