Ball Badminton

KHELNEWZ BHILAI DESK इस्पात नगरी में जारी जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला आज

45वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन बालक एवं बालिका वर्ग में 03 से 07 अक्टूबर तक बीएसपी सेक्टर-4 में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालक एवं बालिका वर्ग में रोमांचक मुकाबले खेले गए।

बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ ने तेलंगाना को 35-23, 35-26 से, बिहार ने केरल को 35-26, 35-30 से, तमिलनाडु ने छत्तीसगढ़ को 35-16, 35-21 से, आंध्र प्रदेश ने बिहार को 35-27, 35-23 से, पुडुचेरी ने केरल को 35-25, 35-32 से तथा कर्नाटक ने तेलंगाना को 35-23, 35-19 से पराजित किया। सेमीफाइनल मुकाबलों में तमिलनाडु ने कर्नाटक को 35-10, 35-28 से तथा आंध्र प्रदेश ने पुडुचेरी को 35-24, 26-25 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

बालिका वर्ग में तमिलनाडु ने छत्तीसगढ़ को 35-09, 35-12 से, तेलंगाना ने पुडुचेरी को 35-24, 35-29 से, महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 35-15, 35-26 से तथा आंध्र प्रदेश ने केरल को 35-30, 35-28 से हराया। प्लेसिंग मुकाबलों में छत्तीसगढ़ एवं आंध्र प्रदेश के बीच मुकाबला 35-20, 35-20 रहा तथा तेलंगाना एवं कर्नाटक के बीच मुकाबला 35-25, 36-34 रहा। बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में तमिलनाडु ने केरल को 35-30, 35-11 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पुडुचेरी ने महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author