
छत्तीसगढ़ में टेनिस को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वर्गीय अजय निहलानी मेमोरियल छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट का शुभारंभ 23 अक्टूबर को यूनियन क्लब एवं इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में हुआ। 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने किया। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
READ THIS IMPORTANT ARTICLE https://khelnewz.in/khelnewz-bilaspur-desk-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a1%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be/: KHELNEWZ RAIPUR DESK स्टेट टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट का शुभारंभ आज से हुआ राजधानी मेंश्री होरा ने स्वर्गीय अजय निहलानी को याद करते हुए कहा कि टेनिस के प्रति उनके योगदान और स्मृति को संजोए रखने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट को हर साल आयोजित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को नियमित रूप से प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल सके।
प्रतियोगिता में अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-18 आयु वर्ग के मुकाबलों के साथ पुरुष एवं महिला सिंगल्स और डबल्स स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा 45+ और 55+ आयु वर्ग में डबल्स मुकाबले भी होंगे। इस आयोजन से युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने तथा खेल में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
