chess

KHELNEWZ RAIPUR DESK राष्ट्रीय टीम शतरंज चैंपियनशिप मे आरएसपीबी और एएआई के बीच जोरदार टक्कर जारी

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान में आल इंडिया चेस फेडरेशन के मार्गदर्शन में 16 से 22 मार्च तक रायपुर के अग्रसेन धाम में आयोजित 45वीं राष्ट्रीय टीम शतरंज चैंपियनशिप के चौथे दिन (19 मार्च) खेले गए राउंड 5 में कई रोमांचक और उच्च स्तरीय मुकाबले देखने को मिले। इस राउंड का सबसे बड़ा आकर्षण रहा तेलंगाना A और रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड A (RSPB A) के बीच मुकाबला, जो बराबरी पर समाप्त हुआ।

राउंड 5 के बाद टूर्नामेंट और भी रोमांचक हो गया है। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (RSPB) की टीमें लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, जबकि एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और तमिलनाडु की टीमें भी कड़ी टक्कर दे रही हैं।

ग्रैंडमास्टर्स के उच्च स्तरीय खेल ने इस चैंपियनशिप को और भी आकर्षक बना दिया है। आने वाले राउंड में शीर्ष टीमों के बीच सीधी भिड़ंत टूर्नामेंट का रुख तय करेगी।

23 वीं राष्ट्रीय महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप के चौथे राऊंड में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का जलवा

चीफ मिनिस्टर छत्तीसगढ़ ट्रॉफी 23वीं राष्ट्रीय महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप 2026 के चौथे दिन (19 मार्च) खेले गए राउंड 4 में शीर्ष टीमों ने दमदार प्रदर्शन जारी रखा। पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (PSPB) और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब की दौड़ में अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली है।

पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (PSPB) ने उत्तर प्रदेश को 4-0 से हराया

डब्ल्यूजीएम मैरी ऐन गोम्स-

आईएम पद्मिनी राउत-

डब्ल्यूएफएम अर्शिया दास-

आईएम मोहता निशा

सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को एकतरफा जीत दिलाई।

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने तेलंगाना A को 3-1 से हराया।

डब्ल्यूजीएम प्रियंका नुटक्की-

डब्ल्यूआईएम अर्पिता मुखर्जी-

डब्ल्यूआईएम प्रियंका ने जीत दर्ज कर टीम को बढ़त दिलाई।

राउंड 4 के बाद पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (PSPB) और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। टॉप बोर्ड पर खेले गए मुकाबलों और ग्रैंडमास्टर्स के शानदार प्रदर्शन ने प्रतियोगिता के स्तर को और ऊंचा कर दिया है।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक साउथ एशियन चेस काउंसिल के अध्यक्ष व आल इंडिया चेस फेडरेशन के कोषाध्यक्ष इंटरनेशनल आर्बिटर धर्मेंद्र कुमार है। डिप्टी चीफ आर्बिटर इंटरनेशनल आर्बिटर कविराज सावंत व अलंकार भिवगड़े है। यह जानकारी प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव ईश्वर सिंह राजपूत एवं इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन ने दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.