Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ की क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशेंगे पूर्व अंतर्रष्ट्रीय क्रिकेटर अमय खुरासिया

छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को अब देश के श्रेष्ठ प्रशिक्षक का मार्गदर्शन मिलेगा। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अमय खुरासिया छत्तीसगढ़ के नए मुख्य कोच होंगे। श्री खुरासिया के मार्गदर्शन में केरल की टीम 74 साल के रणजी ट्राफी इतिहास में पहली बार फाइनल तक पहुंची थी।उल्लेखनीय है कि अमय खुरासिया भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं।

उन्होंने वर्ष 1999 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया। बांग्लादेश में सार्क क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय – ए क्रिकेट टीम की कप्तानी की जिसमें भारतीय टीम संयुक्त विजेता रही। करियर में 12 अंतरराष्ट्रीय वनडे (1999–2001) मैच खेले। कुल 119 प्रथम श्रेणी मैच ( 1989-2006) खेलने का अपार अनुभव भी श्री खुरासियाकेल के पास है।

मध्य प्रदेश का जूनियर वर्ग से लेकर रणजी टीम तक लंबे समय तक नेतृत्व किया। बीसीसीआई के लेवल सी कोच की डिग्री हासिल की। पिछले 23 साल से बतौर प्रशिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे 10 वर्ष तक मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के मुख्य कोच रहे और इस दौरान आरसीबी के वर्तमान कप्तान रजत पाटीदार, आक्रामक बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर, तेज गेंदबाज आवेश खान सहित कई युवाओं को तैयार किया, जो अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने खेल का धमाल मचा रहे हैं ।

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अमय खुरासिया के बीच राज्य में क्रिकेट के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा के बाद बतौर मुख्य कोच उन्हें अनुबंधित करने का निर्णय हुआ । इस दौरान छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के निदेशक बलदेव सिंह भाटिया, निदेशक विजय शाह एवं अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे।श्री अमय खुरासिया ने इस दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा बहुत प्रतिभाशाली हैं। मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए राज्य क्रिकेट संघ को धन्यवाद देता हूं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.