athletics

KHELNEWZ BILASPUR DESK राज्य स्तरीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 और 18 अगस्त को बहतराई स्टेडियम में होगा आयोजित

जिला एवं छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के द्वारा राज्य स्तरीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 17 एवं 18 अगस्त को बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. यह प्रतियोगिता 18 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए आयोजित होगी. जिसमें बालक/ बालिका दोनों शामिल होंगे. हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 1जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2010 के बीच होना अनिवार्य होगा.

इवेंट इस प्रकार है 100, 200, 400, 1000 मीटर दौड़. 110 मीटर हर्डल्स, हाई जम्प, लांग जम्प, शॉट पुट, डिसकस थ्रो, जेवलिन थ्रो,5 किलो मीटर वॉक शामिल है.राज्य स्तरीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता को सफल आयोजन हेतु बहतराई स्टेडियम में 12 अगस्त को शाम 5 बजे जिला संघ द्वारा आवश्यक बैठक आयोजित की गई है. यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के प्रवक्ता हेमंत सिंह परिहार ने दिया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *