Sport News

KHELNEWZ AMBIKAPUR DESK सरगुजा के आकाश दुबे भारतीय वुडबॉल टीम में हुए चयनित

जिला वुडबॉल संघ से आकाश दुबे का चयन भारतीय वुडबॉल टीम में हुआ है। अब वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर हांगकांग इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सरगुजा जैसे क्षेत्र से खिलाड़ी का भारतीय टीम में चयन होना बहुत गर्व की बात है।

आकाश दुबे ने अपनी कड़ी मेहनत से यह स्थान हासिल किया है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 अप्रैल से 4 मई तक हांगकांग में आयोजित होगी. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ वुडबॉल संघ के सचिव जितेंद्र पटेल, के.पी. सिंह, गौरव सिंह, सौरभ सिंहा, रजत सिंह आदि सभी ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *