
भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में गुजरात टेबल टेनिस संघ एवं कच्छ जिला संघ द्वारा संयुक्त रूप से गांधीधाम (गुजरात) में 23 से 31 मार्च तक यूटीटी 87वीं इंटर स्टेट सब जुनियर एवं कैडेट राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है.
जिसमें दिनांक 23/03/2026 से 26/03/2026 तक होप्स (UNDER-11) बालक एकल, कैडेट (UNDER-13) बालक एकल/युगल वर्ग एवं सब जुनियर (UNDER-15) बालक टीम/एकल/युगल वर्ग तथा दिनांक 28/03/2026 से 31/03/2026 तक होप्स (UNDER-11) बालिका एकल, कैडेट (UNDER-13) बालिका एकल/युगल वर्ग एवं सब जुनियर (UNDER-15) बालिका टीम/एकल/युगल वर्ग की प्रतियोगिता होगी।

उक्त प्रतियोगिता हेतु रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेबल संघ के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के टीम की घोषणा की गयी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, संघ के पदाधिकारी विनय बैसवाड़े, उमेश गोस्वामी, प्रेमराज जाचक, प्रवीण निरापुरे सहित सभी पदाधिकारियो ने टीम को शुभकामना दिए.
प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ टीम के स्पोर्ट्स किट के प्रायोजक स्टेग ग्लोबल (STAG GLOBAL) है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य कि होप्स, कैडेट एवं सब जुनियर बालक टीम कल दिनाक 20 मार्च को रवाना हो रही है तथा होप्स, कैडेट एवं सब जुनियर बालिका टीम 25 मार्च को रवाना होगी। टीम के कोच प्रिया चावड़ा (रायपुर) एवं मेनेजर एम. रविराज (रायपुर) है। छत्तीसगढ़ से प्रतियोगिता में अंपायरिंग के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अजीत बेनर्जी (रायपुर) को चुना गया है ।
टीम इस प्रकार है
सब जुनियर बालक (UNDER-15) :- श्रेष्ठ मिश्रा (रायपुर), आर्यन कुमार सिंह (रायपुर), तेजस जादवानी (रायपुर), दीक्षांत कुमार जांगड़े (बिलासपुर)
कैडेट बालक (UNDER-13) :- हर्षवर्धन सिंह (बिलासपुर), राजदीप गांगुली (बिलासपुर), शिखर बागड़े (दुर्ग), सम्यक केशकर (बिलासपुर)।
होप्स बालक (UNDER-11):- शिवाय मेघानी (बिलासपुर), अबीर अग्रवाल (रायपुर)।
सब जुनियर बालिका (UNDER-15) :- समाया पांडे (रायपुर), सिया मेघानी (बिलासपुर), वेदी कच्छवाहा (रायपुर), अक्षिता बीनू (बिलासपुर)।
कैडेट बालिका (UNDER-13):- समाया पांडे (रायपुर), अक्षिता बीनू (बिलासपुर), सस्मिता माने (दुर्ग), इशी मिश्रा (रायपुर)।
होप्स बालिका (UNDER-11):- इशी मिश्रा (रायपुर), करुणा बंजारे (बिलासपुर) ।
यह जानकारी छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दिया।
