जिला शतरंज़ संघ के तत्वधान में एक दिवसीय जिला मिनी 11 वर्ष शतरंज़ बालक – बालिका चैंपियनशिप का आयोजन 28 अप्रैल को विकासखण्ड खेल केंद्र लोरमी में किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि राजेन्द्र सलूजा सभापति व पार्षद, आयोजन प्रमुख सुबोध कुमार सिंह अध्यक्ष जिला शतरंज़ संघ, सूर्यकान्त शर्मा कोषाध्यक्ष जिला शतरंज़ संघ उपस्थित थे।
चैंपियनशिप कुल 5 चक्रों में आयोजित हुईं. प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राजेश पाटले, देवराज वंदे, ऑफिसियल अनुराग बंजारे एवं योगेश बंजारे थे. प्रतियोगिता में 11 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान संजीवनी कुर्रे , मुंगेली – 4.5 अंक द्वितीय स्थान निधि चक्रधारी लोरमी – 3 अंक, तृतीय स्थान अनुष्का ताम्रकार लोरमी – 2 अंक, चतुर्थ स्थान अदिति कश्यप लोरमी – 0.5 अंक रहा.
11 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान निर्भय सिंह राजपूत 4.5 अंक, द्वितीय स्थान अवनीश कुमार पाटकर 3 अंक, तृतीय स्थान समर्थ गुप्ता 3 अंक, चतुर्थ स्थान अदित्य सिंह राजपूत 2 अंक, पाँचवा स्थान जे. अचिंत्य राव 2 अंक, छठवां स्थान ऋषभ सिंह आयाम 0.5 अंक पर रहे। सभी खिलाड़ी लोरमी के है. प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र दिया गया.
