ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई और सभी उम्मीदवार अपने-अपने पदों पर विधिवत निर्वाचित हुए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर सुरिंदर गोयल ने चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, चिंतन पारिख को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया है। महासचिव के पद पर सुंदर अय्यर का चयन किया गया है साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
गुरुचरण सिंह होरा लंबे समय से खेल और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। श्री होरा कों संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर छ्ग टेनिस संघ के पदाधिकारियों अवतार सिंग जुनेजा, जीएस बांबरा, डॉ सूरज अग्रवाल, डॉ अजय पाठक, डॉ अतुल शुक्ला, सुशील बालानी, सुनील सुराना, प्रदीप माथानी,चरणजीत ओबेरॉय रूपेंद्र सिंह चौहान हेनरी, रोहीन सेंटियागो, नेल्सन जतिन कुमार, राजेश मिश्रा आदि ने बधाई दिए.
