athletics

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य स्तरीय आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल के तृतीय दिवस हॉकी एवं एथलेटिक्स मे 540 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश हेतु 28 अप्रैल से 01 मई तक चयन ट्रायल का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है। उक्त चयन ट्रायल के तृतीय दिवस हॉकी एवं एथलेटिक्स खेल विधा के ट्रायल मे छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र के बालक व बालिका खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।

हॉकी मे 111 बालिका व 173 बालक सहित 284 खिलाड़ी तथा एथलेटिक्स मे 87 बालिका व 169 बालक सहित 256 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों का चयन मोटर एबिलिटी एवं खेल कौशल के आधार पर किया जायेगा।

अंतिम दिवस हॉकी खेल विधा के खिलाड़ियों के खेल कौशल का ट्रायल सुबह 07ः00 बजे से अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पिच 2 मे एवं एथलेटिक्स विधा का ट्रायल स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम रायपुर में किया जायेगा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *