Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK राज्य स्तरीय ताइक्वांडो रेफरी सेमिनार एवं रिफ्रेशर कोर्स का समापन आज

छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ द्वारा 29 से 31 मई तक त्रिवेणी भवन, बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय रेफरी सेमिनार एवं रिफ्रेशर कोर्स का समापन समारोह तथा प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका निगम बिलासपुर के महापौर श्रीमती पूजा विधानी उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारीगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के 10 जिलों से आए 55 रेफरी एवं प्रशिक्षकों ने भाग लिया।

सेमिनार का उद्देश्य ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में नवीनतम नियमों, तकनीकी पहलुओं तथा निर्णायक कार्यप्रणाली की जानकारी प्रदान कर रेफरियों एवं प्रशिक्षकों की दक्षता में वृद्धि करना रहा।

छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य में ताइक्वांडो खेल के तकनीकी स्तर को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए योग्य रेफरी एवं प्रशिक्षकों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author