छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाॅल टीम ने पुद्दुचेरी में बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा पुद्दुचेरी बास्केटबाॅल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित जुनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में केरल को 55-51 अंको से परास्त कर स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब हुई है ।
छत्तीसगढ़ की तरफ से दिव्या रंगारी ने 22 अंक, अंजली कोडापे (कप्तान) 14, रूमी कोनवर और अंजनी ने 7 – 7 अंक, अदिति कोडापे 3 अंक, सारा सिंह 2 अंक लगा कर टीम को विजयी होने में महति भूमिका निभाई। सोफी सिका एवं नंदनी माधो प्रधान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
छतीसगढ की बालिका टीम में
अंजली कोडापे (कप्तान), अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका, नंदनी माधो प्रधान ( सभी सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी राजनांदगांव), नताशा प्रजापति (साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव), दिव्या रंगारी (महासमुंद), पारूल वर्मा और नित्या पांडे ( रायपुर), कलश झा एवं सारा सिंह (भिलाई). टीम के कोच अंतर्राष्ट्रीय कोच कालवा राजेश्वर राव सहायक कोच लुमेन्द्र साहू (एस ई सी आर) मेनेजर अनिता तिर्की (सरगुजा जिला)।

