पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत सात खेल स्पर्धाओं हेतु विस्तृत सेड्यूल को जारी कर दिया गया है. यह स्पर्धा 25 मार्च से 3 अप्रैल तक राज्य के तीन प्रमुख शहरो में स्थित मैदानों में आयोजित होगा. छत्तीसगढ़ के रायपुर, जगदलपुर व सरगुजा जिलों में यह स्पर्धाएं आयोजित होगी.आर्चरी, फुटबॉल, स्विमिंग, वेट लिफ्टिंग और हॉकी राजधानी में संपन्न होगा.
राजधानी स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्विमिंग पुल तैराकी के लिए, पंडित रवि शंकर विश्ववद्यालय के मैदान में फुटबॉल और भारोत्तोलन, सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल स्टेडियम में हॉकी और खेल युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत ओपन मैदान में तीरंदाज़ी स्पर्धा संपन्न होगा. जगदलपुर का धरमपुरा स्टेडियम एथेलेटिक्स का मेज़बान होगा. रेसलिंग गाँधी स्टेडियम सरगुजा की मेज़बानी में संपन्न होंगे.


