Sport News

KHELNEWZ BILASPUR DESK खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स में सम्मिलित कबड्डी के स्टेट कोऑर्डिनेटर होंगे प्रदीप यादव

भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा प्रथम खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स (KITG) के आयोजन की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिला है। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 25 मार्च से 06 अप्रैल तक यह आयोजन कराया जाना निर्धारित है.

इस वृहद स्तरीय खेल आयोजन में पूरे देश से विभिन्न राज्यों से लगभग 2500 ट्रायबल एवं आफिशियल्स की भागीदारी रहेंगी। उक्त खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में कबड्डी एवं मलखम्ब खेल विधा को प्रदर्शनी खेल के रूप में सम्मिलित किया गया है। जिसमें कबड्डी खेल की प्रतियोगिता रायपुर एवं मलखम्ब खेल की प्रतियोगिता सरगुजा में निर्धारित की गई है।

उक्त खेलों के सफल आयोजन हेतु सभी राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों से समन्वय स्थापित करने, राज्यों से आने सम्मिलित होने वाले दलों की संख्यात्मक जानकारी 12 मार्च तक उपलब्ध कराने, तकनीकी निर्णायक उपलब्ध कराने साथ ही पूर्ण रूप से प्रतियोगिता संपादित करने, अन्य आवश्यक सहयोग एवं प्रतियोगिता पूर्ण रूप से संपादित कराने हेतु कबड्डी के लिए छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के महासचिव प्रदीप यादव एवं राज कुमार शर्मा सचिव, छत्तीसगढ़ मलखम्ब एशोसिएशन को स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं कम्पटीशन मैनेजर का दायित्व सौंपा गया है।

खेल विधा में सम्मिलित होने वाले दलों के आवास, भोजन एवं स्थानीय परिवहन की व्यवस्था खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा की जायेगी।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author