Sport News

KHELNEWZ KAWARDHA DESK शालेय राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल स्पर्धा में प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी के तीन खिलाड़ीयो ने जीता स्वर्ण पदक

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 69 वी शालेय राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल जूनियर बालक/बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में 04 से 08 फरवरी तक आयोजित हुआ.जिसमे छत्तीसगढ़ की बालक एवं बालिका दोनों वर्गों की टीम सम्मिलित हुई थी.

जिसमें छत्तीसगढ़ के बालक टीम में जिले के प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी से सोहम सिंह राजपूत, शुभम सेन एवं बालिका वर्ग में पूजा चंद्रवंशी का चयन हुआ था साथ ही कोच के रूप में मृत्युंजय शर्मा एवं दिनेश वर्गीस को नियुक्त किया गया जिनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की बालक एवं बालिका दोनों टीम ने स्वर्ण पदक जीता.

टूर्नामेंट में एकेडमी के खिलाड़ी सोहम राजपूत, शुभम सेन और पूजा चंद्रवंशी का अहम योगदान रहा. इस उपलक्ष्य पर नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, एकेडमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी, कलेक्टर गोपाल वर्मा, संस्थापक राजापीयूष टाटीया, गजराज सिंह ठाकुर निज सहायक, नरेंद्र मानिकपुरी निज सहायक, क्रीड़ा अधिकारी संदीप ग्वालिकर, अशोका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पवन देवांगन, व्यायाम शिक्षक दिनेश साहू आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author