Sport News

KHELNEWZ AMBIKAPUR DESK सरगुजा ओलंपिक का जिला स्तरीय प्रतियोगिता 10 फरवरी से संभाग के सभी जिलों में होगा आयोजित

बस्तर ओलम्पिक के सफल आयोजन के पश्चात छ.ग. शासन ने इस वर्ष सरगुजा ओलम्पिक खेलों का आयोजन कराने का निर्णय लिया है, जिसमें 14 से 17 वर्ष के आयु वर्ग के बालक/बालिका एवं 17 वर्ष से अधिक महिला /पुरूष के लिए 12 विभिन्न खेलों मेें प्रतिभाग करेंगे।

प्रथम चरण में 28 दिसम्बर से 25 जनवरी तक सभी खिलाडियों का आनलाईन एवं आफलाईन पंजीयन किया गया. जिसमें सरगुजा संभाग के 6 जिलों से 349370 खिलाडियों ने पंजीयन कराया. जिसमें पुरूषों की संख्या 159712 एवं महिलाओं की संख्या 189658 रही. सबसे ज्यादा एथलेटिक्स खेलों में 43870 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया. सरगुजा संभाग ओलम्पिक के द्वितीय चरण में विकासखण्ड स्तरीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 3 फरवरी के मध्य संभाग के समस्त 32 विकासखण्डों में आयोजित किए गए.

जिसमें नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ियों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। विकासखण्ड स्तर पर शासन के द्वारा खिलाडियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल/ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गाया साथ ही उनकोे सुदूर क्षेत्रों से आने-जाने एवं खानें की व्यवस्था भी प्रशासन के द्वारा प्रदान की गई। तृतीय स्तर पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है जो सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिला स्तर पर भाग लेंगे वही हाॅकी एवं कुश्ती के पंजीकृत खिलाड़ी सीधे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.संभाग के सभी 6 जिलों में फरवरी महीने के दूसरे एवं तीसरे सप्ताह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाऐगा । जिला स्तर प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों को प्रशासन की ओर से परिवहन, खाना, एवं रात्रि विश्राम का प्रबन्ध किया गया है.

जिला स्तर पर खिलाडियोें के लिए नकद पुरस्कार व्यक्तिगत में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय के लिए क्रमशः राशि रू. 2000,1500,1000 एवं दलीय खेलों हेतु क्रमशः राशि रू 4000, 3000, 2000, नकद पुरस्कार प्रमाण पत्र एवं ट्राफी प्रदान की जाएगी.

जिला स्तर पर होने वाले आयोजन के लिए सम्बन्धित जिले के कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी के द्वारा आयोजन से सम्बन्धित बैठक लेकर आयोजन से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए है। सरगुजा ओलम्पिक के चैथे एवं अंतिम चरण में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.

जिलों से आने वाले लगभग 3500 से 4 हजार खिलाडी/अफिसियल आदि के लिए आवास, भोजन व्यवस्था एवं संभावित मुख्यमंत्री प्रवास के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए. संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन मार्च माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित किया जाना संभावित हैै।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.