
बीसीसीआई द्वारा मेंस अंडर 23 कर्नल सी के नायुडु ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का दूसरा मैच दिनांक 19 से 22 अक्टूबर तक सेक्टर 10 मैदान, भिलाई में गुजरात टीम के विरुद्ध खेला गया. गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 125.4 ओवरों में 486 रन बनाये.
जिसमें मलय शाह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 236 रनों की बड़ी पारी खेली। उनके अतिरिक्त राघवनी ने 52 रनों का योगदान दिया. छत्तीसगढ़ की ओर से जितेश कुमार ने 5 विकेट तथामनराज सिंह ने 2 विकेट प्राप्त किये।छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 71.4 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर केवल 228 रन ही बनाये.

छत्तीसगढ़ की ओर से आशीष डहरीया ने 46 रन तथा अनुराग साहु ने 38 रनों का योगदान दिया। वहीं गुजरात की ओर से राघवनी ने 4 विकेट तथा खीलन पटेल ने 3 विकेट प्राप्त किये।फालोऑन खे4लने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 103.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 301 रन ही बनाये।

छत्तीसगढ़ की ओर से शोभित शर्मा ने शतक लगाते हुये 107 रन तथा अम्बरीश कुमार ने 46 रनों का योगदान दिया। वहीं गुजरात की ओर से राघवनी तथा खीलन पटेल ने 3-3 विकेट प्राप्त किये।44 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये गुजरात ने 8.3 ओवरों में 3 विकट खोकर 46 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से तीनों विकेट रुद्र प्रताप देहारी ने प्राप्त किये। गुजरात ने 7 विकेट से मैच जीत लिया।
