
रायपुर सिटी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 24 से 25 अक्टुबर तक स्व. श्री लालजी निषाद स्मृति इंटर स्कूल वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन सप्रे स्कूल में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ स्तर पर स्कूल बालक एवं बालिका वर्ग हेतु आयोजित की जायेगी।
प्रतियोगिता के मुकाबले 24 अक्टुबर से प्रातः 10ः00 से खेले जायेंगे। स्पर्धा में भाग लेने वाले इच्छुक टीम अपना नाम प्रातः 10 से सायं 05 बजे के मध्य सप्रे शाला बुढापारा रायपुर में आकर जनकराम यादव मो. 93292-01808 को दर्ज करा सकतें है।
Please follow and like us:


