Archery

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ के पैरा तीरंदाज तोमन कुमार ने एशियाई पैरा गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

छत्तीसगढ़ के पैरा तीरंदाज तोमन कुमार ने एशियाई पैरा गेम्स मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट में विख्यात आर्चर शीतल देवी के साथ खेलते हुए गोल्ड मेडल पर साधा निशाना. यह स्पर्धा आईची नागोया जापान में खेला जा रहा है. फाइनल में भारतीय जोड़ी नए इंडोनेशिया को हराया.

छत्तीसगढ़ के तोमन नक्सल घटना में अपना एक पैर गंवाने के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत के दम पर खेल जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी यह उपलब्धि संघर्ष, आत्मविश्वास और कभी हार न मानने की प्रेरणादायक मिसाल है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के महासचिव आयुष मुरारका ने जानकारी देते हुए बताया कि तोमन कुमार की यह सफलता प्रदेश के खिलाड़ियों, विशेषकर दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि तोमन ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति के सामने शारीरिक चुनौतियां भी बाधा नहीं बन सकतीं।आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने तोमन कुमार की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तोमन की सफलता देश और छत्तीसगढ़ में पैरा तीरंदाजी को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं खेल मंत्री श्री अरुण साव ने भी तोमन कुमार की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।तोमन कुमार की यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उनके स्वर्णिम प्रदर्शन ने प्रदेश का नाम रोशन किया है और यह संदेश दिया है कि संकल्प, साहस और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *